CG – दो नाबालिग दोस्तों की मौत: सुबह-सुबह बाइक सिखने निकले थे दो दोस्त… ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही चली गई जान… तेज रफ्तार और कोहरा बनी हादसे की वजह

दो नाबालिग दोस्तों की मौत

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गयी है। हादसा सुबह के वक्त का है। एक अज्ञात ट्रक ने दोनों नाबालिग दोस्तों को रौंदा है। दोनों की मौके पर हो मौत हो गयी है। एक बच्चे का तो सिर क्षत-विक्षत हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और कोहरा है। घटना बतौली थाना क्षेत्र के लालमाटी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 15 साल का भट्टको निवासी हेमंत अपने 14 साल के दोस्त अमरिकन​​​​​ से मिलने के लिए सुबह 6 बजे घर से बाइक लेकर निकाला। वो शांतिपारा से दोस्त को लेकर बाइक में नेशनल हाईवे-43 सीतापुर की ओर निकल गया। तभी लालमाटी के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को कुचल दिया ।

हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हेमंत और अमरिकन ने गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। लेकिन कुछ देर बार राहगीरों ने जब 2 लड़कों की लाश देखी तो वे सहम गए, उन्होंने इसकी जानकारी बतौली पुलिस को दी जिसके बाद बतौली टी आई सीपी तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर पुलिस जांच में जुटी है।

बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर बाइक के टुकड़ों के साथ ट्रक के सामने लगने वाला बंपर भी टूटकर पड़ा मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक सीतापुर से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। पुलिस ने ट्रक की खोजबीन के लिए थाना क्षेत्रों में सूचना भेज दी है।

सुबह-सुबह सड़क पर कोहरा था। इसलिए आशंका है कि ट्रक चालक बाइक सवारों को नहीं देख पाया होगा। हेमंत के पिता हरिभजन ने बताया कि दोनों दोस्त शांतिपारा मिशन स्कूल में कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्र थे, जिन्हें बाइक चलाने का शौक था और चलाना सीख ही रहे थे।

मृतक हेमंत के परिजन का कहना था कि, वे अपने बेटे को कभी बाइक चलाने के लिए नहीं देते थे, लेकिन सुबह उसने बाइक मांगी तो उन्होंने चाबी दे दी। शांतिपारा के रहने वाले उसके दोस्त अमरीकन ने उसे घूमने जाने की बात कही थी और बाइक लेकर बुलाया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...