भिलाई निगम द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में PM आवास आबंटन के लिए निकाली गई लॉटरी… MLA सेन, मेयर पाल और पार्षदों ने हितग्राहियों को बांटे लेटर

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में PM आवास योजना के तहत घर आबंटन हेतु लॉटरी निकाली गई। भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड क्रं. 32 बैकुण्ठधाम स्वास्थ्य कार्यालय के पास लगाये गये शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (एएचपी) किफायती आवास ’’मोर मकान-मोर आस’’ एवं ’’मोर मकान-मोर चिन्हारी’’ घटक अंतर्गत 158 हितग्राहियों को लाॅटरी निकालकर सूर्य बिहार के पीछे खम्हरिया में निर्मित आवास का आबंटन किया गया। आवास पाने वाले हितग्राहियों ने अपना स्वयं के आवास की लाॅटरी अपने हाॅथो से निकालकर खुश नजर आये।

प्रधानमंत्री आवास योजना में 363 लोगो ने आवेदन प्रस्तुत किया था। जिन्होने 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किये थे ऐसे हितग्राहियो मे से 158 भाग्यशाली हितग्राहियों को लाॅटरी के माध्यम से विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, एम.आई.सी. सदस्य लक्ष्मीपति राजू, जोन अध्यक्ष जलांधर सिंह, वार्ड पार्षद लक्ष्मी धर्मेन्द्र दिवाकर, शैलजा राजू, प्रियंका साहू, आयुक्त रोहित व्यास की उपस्थिति में आवास आबंटन किया गया।

बता दे कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (एएचपी) किफायती आवास ’’मोर मकान-मोर आस’’ एवं ’’मोर मकान-मोर चिन्हारी’’ घटक अंतर्गत शासन से स्वीकृत विभिन्न परियोजना स्थलों में निर्मित/निर्माणाधीन आवासो का आबंटन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक पश्चात हितग्राहियों से 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा कराया गया है ऐसे हितग्राहियों को बुधवार को प्रथम चरण में शिविर स्थल पर आवास आबंटन किया गया। इसी कड़ी में पात्र हितग्राहियों को लाॅटरी के माध्यम से आवास आबंटन का द्वितीय चरण 3 जनवरी को वार्ड क्रं. 40 शहीद चुम्मन यादव छावनी मंगल बाजार में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर स्थल पर लाॅटरी निकालकर किया जायेगा। कार्यक्रम में पार्षद विनोद चेलक, त्रिलोचन सिंह, राजेन्द्र अरोरा, स्वीटी कौशिक, चन्द्र यादव, मोहन तिवारी, चंदन यादव, चिन्ना राव, सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...