विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का 9वां आयोजन छावनी और हुड़को में: व्यापार बढ़ाने स्वनिधि योजना से मिलेगा 10 से 12 हजार तक का लोन

भिलाईनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर नवम दिवस छावनी शासकीय स्कूल और हुड़को परी गार्डन में आयोजित हुआ। संकल्प यात्रा शिविर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना मे आवेदन करने लोग जानकारी प्राप्त किये इस योजना में कुम्हार, लोहार,औजार बनाने वाले,झाडू,टोकरी बनाने वाले,दर्जी,नाई,नाव बनाने वाले,नट बोल्ट बनाने वाले आदि छोटे व्यवसायी को प्रशिक्षण एवं लोन प्रदान किया जाता है। उसी प्रकार व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार ऋण लेने 12 हजार से अधिक हितग्राहियो ने पंजीयन कराया है, वहीं इस योजना से ऋण लेकर व्यापार को बढ़ाकर पूरी किस्त जमा करने वाले हितग्राहियो को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है।

शनिवार को निगम क्षेत्र के दो स्थान पर लगे शिविर में 4983 नागरिक शामिल हुए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लगाए गए स्टाॅल में जानकारी लेकर योजना का लाभ लेने लोगो ने आवेदन फार्म भी भरे। छावनी स्कूल के शिविर में वार्ड पार्षद गिरिजा बाई बंछोर, वीणा चंद्राकर तथा हुड़को में एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी, पूर्व पार्षद दिनेश यादव ने शिविर का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किए और उपस्थित नागरिकों को भारत को विकसित एवं समृद्व राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाये।

संकल्प यात्रा शिविर रविवार को पोस्ट ऑफिस ग्राउंड खुर्सीपार एवं सिविक सेंटर पार्किंग स्थल में आयोजित किया जाएगा जहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, राशन कार्ड, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, महिला एवं बाल विकास, जिला स्वास्थ्य विभाग, आधार कार्ड, पेंशन योजना, मुद्रा लोन, आयुष्मान कार्ड आदि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल लगाये जाएंगे ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...