कैम्प मंडल के 6 वार्डों में हुई विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति: अखिलेश, अवतार सहित इन्हें मिला मौका… MLA रिकेश सेन बोले – पार्षद-छाया पार्षद के सहयोग से करेंगे वार्ड के समस्याओं का निवारण

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने नगर पालिक निगम भिलाई के छ: वार्डों में आज अपना प्रतिनिधि बनाया है। विधायक रिकेश सेन द्वारा इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार निगम भिलाई के वार्ड 27 शास्त्री नगर से अखिलेश सिंह, वार्ड 30 प्रगति नगर से अवतार सिंह मेहरा, वार्ड 34 शिवाजी नगर छोटेलाल चौधरी, वार्ड 35 शारदा पारा विजय वर्मा, वार्ड 36 श्याम नगर से शिव कुमार पटेल, वार्ड-37 रविदास नगर अकबर खान को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

विधायक रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों को कहा है कि वो अपने वार्ड के पार्षद/छाया पार्षद के सहयोग और सामंजस्य से जनसमस्या, विकास कार्यों सहित अन्य समस्याओं के संबंध में प्रस्ताव बना कर समय समय पर उन्हें दूर करवाने आवश्यक पहल करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की गारंटी तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनोपयोगी योजनाओं को अपने वार्ड में घर-घर पहुंचा वार्डवासियों को लाभान्वित करने अहम भूमिका निभाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...