CG में CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली: लहूलुहान हालत में साथियों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

डेस्क। कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. गंभीर रूप से घायल जवान को साथी जवानों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां जवान का इलाज जारी है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जवान ने गुरुवार सुबह अपनी बैरक में ही अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी.

गोली की आवाज सुनकर तुरंत साथी जवान बैरक में पहुंचे और गंभीर रूप से घायल जवान को तुंरत अस्पताल पहुंचाया. हालांकि जवान ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, इसके कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है. जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम वीरेंद्र चिंदा है. वो धमतरी के सिहावा नगरी का रहने वाला है. वो कोंडागांव जिले के कुधुर कैंप में पदस्थ है. फिलहाल कोंडागांव पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

जवान वीरेंद्र चिंदा ने खुद को मारी गोली
कोंडागांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुधुर कैंप में पदस्थ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान वीरेंद्र चिंदा ने बैरक में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुन साथी जवानों ने लहूलुहान हुए जवान को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. अच्छी बात यह रही कि समय पर जवान को अस्पताल पहुंचाने से तुरंत उसका का इलाज शुरू किया गया और अब उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

कुछ दिन से तनाव में था जवान
बताया जा रहा है कि बेहतर इलाज के लिए जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. जवानों के साथियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कुछ दिन से जवान तनाव में था और गुरुवार सुबह जब सभी अपनी बैरक से बाहर निकल गए, उस दौरान जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी. इस घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. बता दें नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के खुदखुशी करने का मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. पिछले साल ही पांच से अधिक जवानों ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं कुछ जवानों ने अपने साथी जवानों पर ही गोली चला दी. फिलहाल इस घटना को लेकर कोंडागांव पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस नियुक्ति में छत्तीसगढ़...

CM साय का जनदर्शन : 26 नवंबर को मुख्यमंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखने का अवसर मिलने जा रहा...

कांकेर में GST अधिकारी पर ACB का शिकंजा :...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जीएसटी विभाग की अधिकारी अर्चना गिरी के आवास पर दबिश दी है। अधिकारी पर...

तीन तूफानों से छत्तीसगढ़ के किसानों की फसल बर्बाद...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। शनिवार...