दुर्ग में नई कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने लिया चार्ज… IAS पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सौंपा कार्यभार; छत्तीसगढ़ शासन में दुर्ग जिले की तीसरी महिला कलेक्टर बनी IAS ऋचा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होने के बाद सभी अधिकारी अपने नए पोस्टिंग पर चार्ज ले रहे है। इसी कड़ी में दुर्ग की नव पदस्थ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने गुरूवार की संध्या पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी इससे पूर्व जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थी। दुर्ग जिले के निवर्तमान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा (आईएएस) ने कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ सभी अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। आपको बता दें, छत्तीसगढ़ शासन में दुर्ग जिले की IAS ऋचा प्रकाश चौधरी तीसरी महिला कलेक्टर बन गई है। इनके पहले IAS रीना बाबा साहेब कंगाले और IAS आर संगीता दुर्ग जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...