हसदेव के जंगलों को सफाचट मैदान वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज के बयान पर भाजपा का पलटवार… बीजेपी नेता सौरभ सिंह बोले – हसदेव बागो में पेड़ों के कत्लेआम पर जवाब दें भूपेश, सिंहदेव… पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व रायपुर सम्भाग प्रभारी पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि हसदेव बागो में पेड़ों के कत्लेआम और जंगलों को सफाचट मैदान में बदल देने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व तत्कालीन उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब दें कि आखिरकार राहुल गांधी, अशोक गहलोत और इन दोनों छत्तीसगढ़िया कांग्रेस नेताओं के बीच क्या डील हुई कि तत्काल जंगल कटाई के लिए अनुमति दे दी गई और दिन रात अंधाधुंध कटाई करके जंगल को मैदान में बदल दिया गया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सौरभ सिंह ने कहा कि जब सिंहदेव उपमुख्यमंत्री नहीं बने थे, तब कहा करते थे कि हसदेव बागो के जंगल को बचाने के लिए लाठी गोली खाने तैयार हैं। यदि गोली चली तो पहले गोली अपने सीने पर झेलेंगे और तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा करते थे कि पेड़ तो क्या एक डगाल तक नहीं कटेगी। लेकिन फिर अचानक क्या हुआ राहुल गांधी सोनिया गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सिंहदेव के बीच कौन सी संधि हो गई कि भूपेश बघेल ने जंगल कटाई की इजाजत दे दी और सिंहदेव ने अपने मुंह पर ताला लगा दिया। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि आखिर कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ यह धोखेबाजी क्यों की।

भाजपा संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस दोमुंही राजनीतिक आचरण करने की आदी है। सत्ता में रहते हुए खुद जंगल कटवाती है और विपक्ष में होने पर हल्ला मचाती है। हसदेव बागो के जंगल काटने की अनुमति भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार ने दी है। हम तो भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता पर अकारण थोपा गया एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज पटा ही रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार द्वारा दी गई जंगल कटाई की अनुमति की भी समीक्षा करके जनहित में निर्णय लेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...