भिलाई। वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने वार्ड-20 वैशालीनगर के लिए नमिता हांडा को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नमिता लीक से हटकर काम करने के लिए जानी जाती हैं। समाज सेवा से लेकर मानवता की मिसाल पेश करने वाली नमिता की इस नियुक्ति पर आज वैशालीनगर क्षेत्र की महिलाओं में काफी उत्साह है। विधायक प्रतिनिधि बनने की खुशी में आज खंडेलवाल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। खंडेलवाल भवन में महिलाओं द्वारा नमिता हांडा का स्वागत सम्मान किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। शाम 4 बजे से यह आयोजन होगा। वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन की इस नियुक्ति के बाद समाज में भी हर्ष है। आपको बता दें कि नमिता कोरोनाकाल से लेकर मौजूदा दौर में क्षेत्र के लिए सक्रिय रहकर काम कर रही हैं। कोरोनाकाल में परिवार के दो सदस्यों का निधन हो गया। बावजूद स्थिति को संभाला और हर मोर्चे पर परिवार को आगे लेकर गईं। वहीं रिटायर्ड फौजियों के वेलफेयर के लिए भी नमिता हांडा सक्रिय होकर काम कर रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र की समस्याओं और विकास के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।
लीक से हटकर काम करने वालीं नमिता हांडा बनीं वैशालीनगर की विधायक प्रतिनिधि…आज खंडेलवाल भवन में जबर स्वागत, सैकड़ों महिलाएं होने वाली हैं शामिल

खबरें और भी हैं...संबंधित
चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...
रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...
दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...
दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...
वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...
रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...
भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...
दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...
