छत्तीसगढ़ प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर: IAS बसवराजू एस बनाए गए CM विष्णुदेव साय के सचिव… इन विभागों का अतरिक्त प्रभार भी मिला; जानिए उनके बारें में शॉर्ट डीटेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी का तबादला किया गया है। IAS बसवराजू एस. की पदस्थापना सचिव, मुख्यमंत्री के रूप में की गई है। उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

जब इनकी नियुक्ति CM के सेक्रेटरी के तौर पर हुई तो हमने सोचा क्यों न आपको उनके बारें शार्ट में डिटेल दी जाए…

  • बसवराजू एस 2007 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी है। जो मूल रूप से कर्नाटक से है।
  • 2023 में IAS एस बसवराजु अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौट थे। नवबंर 2019 में वे अपने गृह राज्य कर्नाटक में व्यक्तिगत कारणों की वजह से तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर गए थे।
  • तब छत्तीसगढ़ शासन ने इन्हें गृह विभाग के विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया था

कर्नाटक से जुड़ा उनका एक किस्सा भी है जो आपको जानना चाहिए…

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक में अपने कार्यकाल के दौरान बसवराजु ने स्पेशल कमिश्नर रेवेन्यू रहते हुए बैंगलुरु महानगर पालिका में बकाया टैक्स जमा नहीं करने की वजह से देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल – मंत्री स्क्वायर को सील कर दिया था।
  • इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक सरकार ने बसवराजु का तबादला कर दिया था।

देखिये आदेश की कॉपी :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...