CG – सरकारी मकान में मिलीं दो लाशें: आरक्षक और महिला की मिली सड़ी-गली लाश… दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे… पहले हत्या फिर आत्महत्या की आशंका

सरकारी मकान में मिलीं दो लाशें

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक जवान और एक महिला की लाश मिली है। 11वीं बटालियन के जवान का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। जिस घर में जवान की लाश मिली है, वहीं उसी बिस्तर पर एक महिला का शव भी मिला। दोनों की लाश मिलने के बाद शासकीय क्वार्टर में हड़कंप मच गया। इसके सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है की पिछले तीन साल से दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी, लेकिन ऑफिस में उसे पत्नी बताता था।

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक रामसागर सीदार (35 वर्ष) रायगढ़ जिले के पुसौर निवासी का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला है। वहीं, महिला यशोदा यादव (27 वर्ष) निवासी नवापारा का शव बिस्तर पर मिला है। दोनों की लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि, 15 दिनों की छुट्टी के बाद एक जनवरी को रामसागर वापस पुटपुरा आया था। 3 जनवरी तक उसने छुट्टी ले रखा था। वाबजूद इसके उसने ऑफिस ज्वाइन नहीं किया था। पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या करने की आशंका जता रही है।

वही, आस-पास के क्वार्टर में रहने वाले जवानों को बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया, तो अंदर रामसागर फांसी पर लटका मिला। बिस्तर पर यशोदा यादव का शव पड़ा हुआ था। दोनों का शव गलने लगा था।

जवान के पिता ने बताया कि रामसागर की शादी नहीं हुई थी। इस बार शादी करने के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। लेकिन उससे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि दोनों पिछले 2 से 3 साल से एक साथ रह रहे थे। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...