दुर्ग बस स्टैंड के सामने शुरू हुआ ट्रैफिक पुलिस सहायता केन्द्र; दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव और SSP रामगोपाल गर्ग दुर्ग ने किया उद्धघाटन

दुर्ग। दुर्ग बस स्टैंड के सामने ट्रैफिक पुलिस सहायता केन्द्र का मंगलवार को उद्धघाटन किया गया। दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग शहर एवं राम गोपाल गर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा उद्घाटन किया गया। पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा बस स्टेण्ड में लगने वाले जाम को लेकर यातायात पुलिस को इस समस्या का समाधान हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) सतीश ठाकुर, संदानंद विध्यराज के नेतृत्व में बस स्टेण्ड में एक यातायात पुलिस सहायता केन्द्र खोलने का विचार किया गया था।

यातायात पुलिस सहायता केन्द्र खुलने से बस स्टेण्ड में लगने वाले जाम से आम जनता को जरूर राहत मिलेगा साथ ही साथ ही पुलिस सहायता केन्द्र में पी.ए सीस्टम लगा है जिससे डियूटी में उपस्थित कर्मचारी द्वारा समय समय पर बस एवं उनके चालको, एवं आटो चालको को ऐलाउंस कर वाहन सड़क में खड़ा ना करने समझाईस दी जायेगी अन्यथा ऐसे वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी। पुलिस सहायता केन्द्र में जिंगल भी लगाया गया है जिसके माध्यम से वाहन चालको, बस चालको को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जावेगा।

आज के इस यातायात सहायक केन्द्र उद्घाटन कार्यक्रम में सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, निरीक्षक पी.डी.चंद्रा, निरीक्षक यशकरण ध्रुव यातायात के अधिकारी/कर्मचारी, बस मालिक संघ के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा एवं अन्य बस मालिक उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...