जल्द ठीक होगी मासूम भूमिका: नन्ही बिटिया की तकलीफ देख छलका CM साय का वात्सल्यभाव… एम्स में त्वरित इलाज का निर्देश दिए… ब्रेन नर्व में दबाव की वजह से बाधित है डेढ़ साल की भूमिका

रायपुर। मासूम भूमिका का एम्स में इलाज होगा। ब्रेन नर्व जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही डेढ़ साल की भूमिका का दर्द देख विचलित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तुरंत बेहतर इलाज के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एम्स में बच्ची के इलाज की त्वरित व्यवस्था की जाये। दरअसल मासूम भूमिका आज अपने माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी थी। डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिये।

नन्ही भूमिका के पिता रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है। इस वजह से उसका शारीरिक विकास बाधित है। भूमिका को शरीर में झटके आते हैं, शारीरिक मूवमेंट बहुत कम है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला में खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। छोटी बच्ची की गम्भीर समस्या को देख मुख्यमंत्री भावविह्वल हो गए। उन्होंने भूमिका के माता-पिता को संबल देते हुए कहा कि बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज होगा।

उन्होंने अधिकारियों को एम्स में बिटिया का पूरा शारिरिक चेकअप और त्वरित इलाज करवाने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से भूमिका की माता-पिता अभिभूत हो गए। बिटिया की माता राजमती बाई ने बताया की उनका परिवार बिटिया की तकलीफ से बहुत परेशान था।बच्ची का इलाज होने की आस लेकर वे कुनकुरी के ग्राम दुलदुला से इतनी दूर मुख्यमंत्री साय के निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बिटिया का इलाज करवाने आश्वस्त किया तो दिल को बहुत सन्तोष मिला। अब पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की मदद से अच्छा इलाज मिलेगा तो बच्ची की जिंदगी में खुशी आएगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: थककर पटरी पर सो गए मजदूर, ट्रेन...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इस...

CA छात्र की मौत: ‘माई का मड़वा’ घूमने गया...

CG पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माई का मड़वा में एक हादसा हुआ है।...

विधायक देवेंद्र ने खुर्सीपार की घटना को लेकर SP...

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक से विशेष मुलाकात की। खुर्सीपार बापूनगर में जो घटना हुई है। पीड़ित परिवार...

दुर्ग पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर: SI, ASI सहित...

दुर्ग। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें एक एसआई, 26...

ट्रेंडिंग