राष्ट्रीय युवा दिवस पर BJYM ने स्वामी विवेकानंद को किया याद: जिला अध्यक्ष बिचपुरिया बोले – स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाना ही युवा पीढ़ी का लक्ष्य

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सरस्वती विहार, कैलाशनगर में संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती, भारत माता जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण के उपरांत दीप प्रज्जवलन कर देशभक्ति गीत गायन कर विधिवत कार्यक्रम का आरंभ किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति व नृत्य किया गया। प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और भारत वर्ष के इतिहास के विषय में विस्तार से व्याख्या किए। जिला अध्यक्ष भाजपा ब्रजेश बिचपुरिया ने कहा की स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाना ही युवा पीढ़ी का लक्ष्य होना चाहिए, सामाजिक कर्तव्यों का बोध सभी के अंदर होना चाहिए।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी प्रासंगिक है, युवाओं को अपने जीवन में लक्ष्य तय करना चाहिए, और तब तक लगे रहना चाहिए जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए, प्रयत्नों से ही सफलता मिलती है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सामाजिक सद्भाव प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, प्राचार्य मिथू चंद, सह सचिव शंभूनाथ शर्मा, शिवसागर मिश्रा, दिनबंधु जी,मंडल अध्यक्षगण विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, रूपराम साहू, महामंत्री दिनेश मिश्रा, तुगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, तुषार देवांगन, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मोनिश काले, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, जिला प्रचार मंत्री राहुल झा, निखिल सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, केशव पासवान, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, मंडल अध्यक्षगण विनय सेन, नवीन सिंह, समीर अग्रवाल, मनीष पिपरोल, सुभाष शर्मा, शशि, शाश्वत मौर्य, सूरज शाह, रतन शर्मा, अभय चौबे, अर्पित तिवारी, सिद्धार्थ राजपूत, तुषार, दीपक , सचिन, हिमांशु जोशी, एन सुरेश, प्रणव पाठक, सूरज गुप्ता मौजूद रहे। ये जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...