CG में भूकंप के झटके: रिएक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता, लोग दहशत में घरों से बाहर निकले

CG में भूकंप के झटके

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार दोपहर दो बजकर 18 मिनट पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आने की जानकारी मिल रही है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है। किसी तरह के हताहत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके कारण अमरकंटक क्षेत्र के इलाकों में लोगों को झटका लगे जाने का पता चला है। इसका केंद्र बिलासपुर से 122 किमी उत्तर-पूर्व सोन नदी के पास बताया जा रहा है। गौरेला-पेंड्रा मरवाही सहित अमरकंटक और मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा के गांवों में भूकंप के झटके महसूस हुए।

रविवार की दोपहर जब भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग सन्न रह गए और घरों से बाहर आने लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 152 किलोमीटर दूर और इंडस्ट्रीयल सिटी भिलाई भी भूकंप के केंद्र से महज 169 किलोमीटर दूर था। रविवार के दिन ही भारत के किसी राज्य में ये दूसरा भूकंप था। छत्तीसगढ़ से चंद मिनटों पहले लेह लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लेह में दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता भी 3.1 ही मापी गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...