DRG जवान अरविंद एक्का शहीद: मुख्यमंत्री साय ने जवान की शहादत को किया नमन, बोले – नक्सलियों के विरुद्ध लड़ाई दृढ़ता से जारी रहेगी

रायपुर। IED ब्लास्ट में घायल DRG जवान की मौत हो गयी। बीजापुर में घायल जवान अरविंद एक्का को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

एक्का डीआरजी के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका देहावसान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री एक्का ने अपने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। राष्ट्र और हमारा प्रदेश उनके प्रति कृतज्ञ है। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं। नक्सलियों से लड़ाई हम दृढ़ता से जारी रखेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...