कांग्रेस ने दो नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता: नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद को किया निष्कासित… भाजपा उपाध्यक्ष के हत्या मामले में हुई कार्यवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर पुलिस ने पखांजूर में हुए बीजेपी नेता असीम राय के कत्ल के मामले में दो कांग्रेसी नेता समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

आपको बता दे कि 7 जनवरी को कांकेर जिले के पखांजुर इलाके के बाजार पारा में रात 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। सिर पर गोली लगने कारण बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने 18 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन कर आरापियों की पतासाजी कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल, सोमेंद्र मंडल, नीलरतन मंडल, गोपीदास, रीपन सदियाल, सुरजीत वाला, समीत मांझी, तपन मंडल जितेन्द्र बैरागी, जयंत विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...