CG – शर्मनाक मामला: 4 साल की बच्ची को घुमाने ले जाने के बहाने नदी किनारे ले गया युवक, किया दुष्कर्म… बेहोशी के हालत में छोड़ भागा आरोपी… पुलिस ने किया गिरफ्तार

4 साल की बच्ची को घुमाने ले जाने के बहाने नदी किनारे ले गया युवक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 4 साल की बच्ची के आठ रेप की घटना सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत चंवरपुर के गांव बोसरीडांड का रहने वाला सचिन एक्का (18) अपने ही पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची को घुमाने ले जाने के नाम पर नदी की ओर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ अनाचार किया। काफी समय तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसकी परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

तलाश करने पर परिजनों को बच्ची नदी के पास बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची को होश में लाकर जब उससे पूछा गया, तो उसने बताया कि उसके साथ सचिन ने गंदा काम किया है। इसके बाद बच्ची को लेकर उसके परिजन और गांववाले लैलूंगा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ IPC की धारा 363, 376 क, ख पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की मेडिकल जांच कराकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...