CG – फर्जी IAS गिरफ्तार: बागेश्वर महाराज की कथा के दौरान मंच तक पहुंच गया युवक… खुद को बताया आईएएस… फिर सीधा पहुंच गया जेल, जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम हुई। इस दौरान में एक फर्जी IAS को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी खुद को ट्रेनी IAS बता रहा था। मंच पर चढ़कर धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचने की आईएएस कोशिश कर रहा था। रोकने पर सुरक्षाकर्मियों से उसकी जमकर बहसबाजी की। गुढियारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के मुताबिक गुढि़यारी क्षेत्र के कोटा रोड स्थित मैदान में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का श्रीराम कथा का आयोजन 22 से 27 जनवरी तक था। इस दौरान 23 जनवरी की दोपहर करीब 2 बजे आयोजक बसंत अग्रवाल के पास एक युवक पहुंचा और खुद को ट्रेनी IAS मंजूनाथ आर. बताया।

आरोपी ने आयोजकों से कहा कि वो इस कथा आयोजन में वॉलंटियर बनकर सेवा करना चाहता है। आयोजकों ने ट्रेनी IAS अफसर समझकर उसके ठहरने की व्यवस्था कर दी और वॉलंटियर कार्ड बना दिया। इसके बाद आरोपी एक दिन कथा स्थल पर वॉलंटियर के तौर पर ठहरा रहा।

24 जनवरी को आरोपी मंजूनाथ कथावाचन के समय मंच पर चढ़कर धीरेंद्र शास्त्री के पास पहुंचने की कोशिश करने लगा। धीरेंद्र शास्त्री के सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बहस करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख आयोजक भी पहुंच गए।

शक होने पर उन्होंने मंजूनाथ से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया, लेकिन मौके से भाग निकला। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। आयोजकों की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी मंजूनाथ आर को गिरफ्तार कर लिया है। वह कर्नाटक का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...

BSP से स्क्रैप चोरी मामले की CBI करेगी जांच,...

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। लगातार केंद्रीय जांच की मांग...

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...