CG में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से बाइक मोड़ने पर हुआ बड़ा हादसा… पिकअप से लगी टक्कर… 2 दोस्त जिंदा जले, वही ठोकर लगने के बाद युवती उछलकर दूर गिरी, हालत गंभीर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में दो दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। बाइक पर इन दोनों युवकों के साथ एक युवती भी थी जो गंभीर रूप से घायल है।

तीनों एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रॉन्ग साइड से बाइक मोड़ने के दौरान सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन दोनों की मौत हो गई। हादसा पांडुका थाने के पास ही हुआ है। इसमें पिकअप का ड्राइवर भी घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पीपरछेड़ी के मदनपुर निवासी करन ध्रुव (22) अपनी दोस्त रामपुर निवासी सोहद्रा ठाकुर (19) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पांडुका गए थे। दोनों रात को वहीं रुक गए।

अगले दिन गुरुवार सुबह उनका तीसरा दोस्त राजिम निवासी देवनारायण यादव (23) दोनों को बाइक से लेकर पीपरछेड़ी छोड़ने के लिए आ रहा था। अभी वे पांडुका मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आई पिकअप से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई।

टक्कर के बाद युवती उछलकर दूर गिरी, जबकि दोनों युवक बाइक पर ही फंस गए। थाने के पास हुए हादसे को देख पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और तीनों बाइक सवारों सहित पिकअप चालक को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने करन ध्रुव और देव नारायण यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोहद्रा ठाकुर की हालत गंभीर बताई गई।

डॉक्टर हरीश चौहान ने दोनों युवकों के झुलसने से मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवती की हालत भी ठीक नहीं थी। उसे 108 एंबुलेंस से रायपुर रेफर किया गया है। वहीं पिकअप चालक जिला अस्पताल में भर्ती है।

रॉन्ग साइड से मोड़ी थी बाइक
थाना प्रभारी भूषण चन्द्राकर ने बताया कि हाइवे पर पांडुका मोड़ के पास यह हादसा हुआ है। बाइक पर दो युवक व एक युवती सवार थे। बाइक रॉन्ग साइड पर चल रही थी। पांडुका मोड़ पर गलत दिशा से मुड़ते ही सामने से आ रहे मालवहक टाटा मैजिक से टकरा गई। इससे बाइक में आग लग गई। बाइक चालक व पीछे सवार युवक झुलस गए।

फिलहाल मर्ग दर्ज कर परिजनों को सूचना दी गई है। उनकी रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। मैजिक चालक भी घायल है। उसका उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...