वित्त मंत्री OP चौधरी ने आम लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएँ… निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज अपने शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में आम जनों से मुलाकात की और लोगों की समस्याएं सुनी। वित्त मंत्री से मिलने के लिए राज्य भर के विभिन्न संगठनों के अलावा ग्रामीण, छात्र तथा आमजन पहुंचे थे। वित्त मंत्री ने सभी को समय देते हुए उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और उनके आवेदनों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कहते हुए आवश्यक आवेदनों के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

ओपी चौधरी ने आम लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि वो आम लोगों की सेवा करने के लिए सदैव उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार आम लोगों की मदद के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनकी सेवा में हमेशा उपस्थित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...