भिलाई में हुआ सैनिकों का सम्मान: कारगिल के योद्धा नायक दीपचन्द बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, देशभक्ति का रहा माहौल

भिलाई। हम हिंदुस्तानी मंच ” के द्वारा सेक्टर 10 सेंट्रल एवेन्यू सांस्कृतिक मंच पर 26 जनवरी 2024 को दुर्ग जिले के भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कारगिल के योद्धा नायक दीपचन्द बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दीपचंद कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय में अपने दोनों पैर और एक हांथ गंवा बैठे थे नायक दीपचंद जी ने रंगारंग कार्यक्रम में देशभक्ति गीत गाये और दर्शकों से भरे परिसर में भारतीय सेना के अनुभव बताये और सेना के जवानों को देश का असली हीरो बताया। दीपचंद की संस्था को मंच परिवार की तरफ से सहयोग राशि भी प्रदान की गई। जिले के भूतपूर्व सैनिकों को दीपचंद जी की उपस्थिति में मोमेन्टो शाल और श्रीफल से संमानित किया गया नायक दीपचंद जी का स्वागत हम हिंदुस्तानी मंच के सदस्यों द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में कर्नल हरेंद्र त्रिपाठी व भूतपूर्व सैनिकों का मोमेंटो शॉल और श्रीफल देकर के सम्मान किया गया साथ ही साथ समाजसेवियों में शपथ फाउंडेशन विकास जायसवाल ब्लड डोनर फाउंडेशन डॉक्टर संजय गोयल डॉक्टर मानसी गुलाटी डॉ नवीन दारुका मीडिया क्षेत्र से यशवंत साहू शिवेंद्र शिंदे कोमल धनेश्वर शिक्षा के क्षेत्र से जेपी गणगौर रमेश जांगड़ा हरभजन सिंह ( सेवानिवृत्त फौजी जो भिलाई के युवाओं को सेना में भर्ती होने की तैयारी करवा रहे है ) का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रदीप चौधरी ने ” हम हिंदुस्तानी मंच ” के द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी पिछले पांच वर्षों से ” हम हिंदुस्तानी मंच ” कई आयोजन कर चुका है इस आयोजन में विशेषकर रोहित अग्रवाल , अरविंद सरकार , राहुल श्रीवास्तव , जाकिर हुसैन , अश्वनी गौतम , महेन्द्र प्रताप सिंह , एस मोहन , संजीव सिंह , जयंत मित्रा , गौतम व्यास , शैलेन्द्र कुमार , बृजेश रजवानिया , पोषण देवांगन , डॉ अनुज खरे , डॉ नीरज , डॉ आदर्श त्रिवेदी , डॉ आरती चौधरी , डॉ संध्या चौधरी , संगीता मिश्रा ( हरिभूमि ) शालू सिंह , ममता सिंह , सविता नाहक , सीमा तिवारी , महावीर जैन , परवेश , पारुल , डॉ कादिर , राहुल साहू , मनोज बावनकर , शर्मा जी और कई सदस्यों ने अहम योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...