छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की आमने सामने जोरदार टक्कर… 4 लोगों की मौत, 10 घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-163 पर जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग के घायल होने की भी खबर है। जिसमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि, ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सभी का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। ये मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है। हादसे की जानकारी पुलिस और 108 एंबुलेंस ​​​​​को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया।

DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार ग्रामीण बीजापुर जिले के फुलगट्टा के रहने वाले हैं। सभी पारंपरिक नाचा दल के सदस्य हैं, जो मुसालूर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। बुधवार देर रात पिकअप में सवार होकर सभी लोग घर लौट रहे थे, इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया।

नैमेड के पास मिंगाचल गांव के नजदीक गीदम की तरफ से आ रहे एक ट्रक से पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें संतु उम्र 30 साल, मुन्ना उम्र 28 साल, उरा उम्र 32 साल और राजकुमार उम्र 18 साल शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...