भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सेन ने छत्तीसगढ़ के बजट को बताया दूरदर्शिता का बजट… CM साय और वित्त मंत्री चौधरी का जताया आभार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वैशाली नगर मंडल के भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय सेन ने कहा कि यह दूरदर्शिता का बजट है। बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 117 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बजट में किसान-युवाओं का भी ख्याल रखा गया है। आवास योजना के लिए दूसरे अनुपूरक में 3800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। अब 8369 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिससे किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा और वो आत्मनिर्भर बनेंगे। जल की समस्या को देखते हुए नल जल योजना के लिए 4, 500 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। यह आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ को ताकत देने वाला बजट है। इसके लिए उन्होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...