वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया बजट: BJYM नेता मनीष यादव बोले – विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट

विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट शुक्रवार सदन में पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपना बजट पेश किया। साय सरकार का यह पहला बजट 1.47 लाख करोड़ का बजट है। इस बजट में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं की झलक देखी गई। कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है और न ही करो की दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव है।

बजट को लेकर रिसाली नगर पालिक निगम पार्षद व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव (बंटी) ने प्रतिक्रिया वयक्त करते हुए कहा कि यह बजट युवाओ, किसानों व कृषि क्षेत्र मे काम करने वालो तथा युवा बेरोजगारों के लिए मिल का पत्थर साबित होगाl उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं को प्रतिभागी परीक्षा मे तैयारी के लिए नालदा परिसर के तर्ज पर लाइब्रेरी की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल है।

उन्होंने प्रदेश के बजट को विकासशील राज्य की विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाने वाला बजट कहा है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 10 हजार रुपए प्रतिमाह देने की बजटीय प्रावधान रखना सरकार की मंशा को कृषि मजदूरों की हितों का चिंता करना दर्शाता है ।इसके अलावा इस बजट में सभी वर्गो की हितों की बात की गई है रिसाली निगम क्षेत्र मे भी कई विकास कार्यो के प्रावधान है कुल मिलाकर बजट स्वागत योग्य है विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाली बजट है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...