CG – मंत्री के बंगले में चली गोली: जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही हो गई मौत, पुलिस कर रही जांच

मंत्री के बंगले में चली गोली

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक मंत्री के बंगले में देर रात गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। मंत्री दयालदास बघेल के बंगले के एक गार्ड ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मंत्री दयालदास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगला में CAF जवान रोहित सलामे की पोस्टिंग थी। रात करीब 2 बजें के लगभग रोहित सलामे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम में पहुंचा था। इसके बाद उसने अपने सर्विस राॅयफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा राह है कि मृतक जवान एक सप्ताह पहले पच्चीस दिन की छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था।

मंत्री के बंगला से गोली चलने की आवाज आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में दूसरे जवान मौके पर पहुंचे, जहां रोहित सलामे की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही गंज थाना से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के वक्त मंत्री दयाल दास बघेल बंगले में ही मौजूद थे। जवान ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी खुलासा नही हो सका है। पुलिस ने घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...

CG News: एसी ब्लास्ट होने से घर में लगी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की ITI कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में एसी में हुए ब्लास्ट से आग लग...

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...