दुर्ग में आरक्षक ने अपने आरक्षक दोस्त की पत्नी से किया रेप: आरोपी हुआ फरार, दोनों पुलिसकर्मी एक ही जिले में है तैनात, केस दर्ज

दुर्ग। अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या होगा। कुछ ऐसा ही मामला दुर्ग में सामने आया है। एक आरक्षक ने अपने ही साथी आरक्षक की पत्नी को शिकार बनाया है। शिकायत मिलने पर आरोपी पुलिस आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म के धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दुर्ग पुलिस फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी है।

पद्मनाभपुर थाना पुलिस के मुताबिक, दुर्ग पुलिस में आरक्षक दीपक मानिकपुरी शनिवार को अपने साथी आरक्षक के घर पहुंचा। उस वक्त घर पर आरक्षक की पत्नी था जबकि पति ड्यूटी पर गया था। इसका फायदा उठाते हुए दीपक घर के अंदर दाखिल हुआ। पहले तो उसने इधर-उधर की बात की, बाद में जोर जबर्दस्ती की।

इसी बीच महिला का आरक्षक पति घर आ गया। पत्नी ने घटना की जानकारी उसे दी, जिसके बाद दोनों पद्मनाभपुर थाने पहुंचे। ​​​​​​​पुलिस ने आरोपी सिपाही दीपक मानिकपुरी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...