भिलाई टाउनशिप में भी अब बिजली हॉफ: साय सरकार के फैसले के बाद रहवासियों को मिली रियायत… BWU, व्यापारी संघ और रहवासियों ने पूर्व विधनसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे को दी बधाई

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी एवं भिलाई वासियों के बिजली बिल आधा करने की बहुप्रतक्षित मांग पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में बिजली हॉफ योजना की शुरुआत की गई थी। परन्तु कुछ कारणवश भिलाई टाउनशिप के रहवासियों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा था। अब छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भिलाई वासियों का बिजली बिल आधा करने पर भिलाई के श्रमिक संगठन व्यापारी संगठन एवं अन्य भिलाई वासियों ने जाकर पूर्व विधनसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे को बधाई दी है।

आपको बता दें, पूर्व विधनसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे ने विधानसभा चुनाव के पूर्व ही भिलाई वासियों को न्याय दिलाने संकप लिया था। BSP वर्कर यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि, उनके प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई वासियों को भी बिजली बिल हाफ करने का सौगात दिया और अंतरिम बजट में भिलाई वासियों के लिए 4 कडोड़ 74 लाख का बजट पारित किया गया। जिससे अब भिलाई वासियों को भी बिजली बिल हाफ का लाभ मिलेगा। चूकी विद्युत अधिनियम धारा 65 के तहत यह नियम है यदि किसी कंपनी के बिजली बिल को किसी प्रकार की रियायत देना हो तो शासन द्वारा पहले उस राशि को उस कंपनी के खाते में जमा करना पड़ता है इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने 4 करोड़ 74 लाख रुपए भिलाई इस्पात संयंत्र के  खाते में जमा करने के लिए अंतरिम बजट पारित किया, और छत्तीसगढ़ शासन ने बजट में भिलाई वासियों के लिए भी बिजली बिल हाफ का प्रावधान लागू कर दिया।

उन्होंने कहा कि, चुनाव पूर्व ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने इसके लिए सतत प्रयास किया और जन आंदोलन चलाकर भिलाई वासियों के लिए बिजली बिल माफ करने की मांग किया था ।प्रेम प्रकाश पांडे ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए भिलाई वासियों के लिए आज सौगात प्रदान किया। इस प्रावधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के  विद्युत विभाग को छत्तीसगढ़ शासन के विद्युत मंडल को नहीं सौंपा गया है। चुकी भिलाई इस्पात संयंत्र का बिजली दर का टैरिफ छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित बिजली दर से 40% कम प्रारंभ से ही है। इसीलिए बिजली बिल आधा के नई नीति के कारण भिलाई वासियों को छत्तीसगढ़ के अंदर के अन्य  रहवासियों से ज्यादा लाभ मिलेगा।

भिलाई वासियों की मांग पूरी होने पर भिलाई के श्रम संगठन बीएसपी वर्कर्स यूनियन ,व्यापारी संघ एवं अन्य रहवासियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे के निवास में पहुंचकर उन्हें इस बात के लिए बधाई दिया और उनके माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी धन्यवाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, महासचिव खूबचंद वर्मा ,व्यापारी संघ के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ,राइस मिल एसोसिएशन से विनोद अग्रवाल ,शिवबहादुर सिंह, दिलेश्वर राव,अमित बर्मन, विमल पांडे , मनोज डडसेना ,अभिषेक सिंह,आलोक सिंह अभिषेक सिंह कृष्णमूर्ति ,राजकुमार सिंह, संदीप सिंह ,प्रदीप सिंह ,रवि शंकर सिंह ,कृपा शंकर मिश्रा, रविंद्र सिंह ,दानी राम सोनवानी , नितिन कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...