छत्तीसगढ़ में पुलिस कैंप में नक्सलियों ने दागे बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर, जवानों के मुहतोड़ जवाब के बाद भागे नक्सली… आज ही खुला था पुलिस कैंप, 30 किलो IED…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सलियों ने आज ही खुले पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। बड़ी संख्या में कैंप पर BGL (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे गए हैं। सुरक्षाबलों ने मुहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। मौके से 5-5 किलो के 6 IED बरामद हुई है। रहत की बात ये है कि, हमले में किसी जवान को नुकसान की खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल प्रभावित इलाके गुंडम में फोर्स ने आज ही नया कैंप स्थापित किया है। इसका पता लगते ही करीब 1-डेढ़ बजे के बीच नक्सलियों ने कैंप पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। फिलहाल इलाके में जवानों की सर्चिंग जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...