रिसाली में अवैध प्लॉटिंग करने वालों की खैर नहीं! पार्षद मनीष यादव ने दूसरी बार भू-माफिया के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग… नोटिस जारी

रिसाली, दुर्ग। रिसाली में अब अवैध प्लाटिंग करने वालों की खैर नहीं है। MR रोड कैंसिल होने के पश्चात बिना अप्रूव्ड ले-आउट के माध्यम से अवैध प्लाटिंग व EWS में अवैध कब्जा कर,अवैध प्लाटिंग पर पार्षद मनीष यादव ने संज्ञान लिया है। रिसाली में प्लाटिंग का काम काफी समय से चल रहा है। जैसे-जैसे समय गुजर रहा है वैसे-वैसे काॅलोनी डेवलप करने के नाम पर प्लाटिंग की जा रही है। प्लाटिंग करने वाले अपने मुनाफे को ध्यान में रखते है,और लोगों को अवैध तरीके से भूमि बेच देते है। जिससे बाद में प्लाट खरीदने वालों को परेशानी होती है। आशीष नगर पार्षद के द्वारा दूसरी बार भू-माफिया के खिलाफ फिर से प्रशासन से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई, जिसके तहत भू-स्वामियों को अवैध प्लाटिंग के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। पार्षद ने लोगों को होने वाले परेशानियों को देखते हुए अवैध कालोनियों का निर्माण करने वाले व अवैध तरीके से प्लाटिंग करने वालों को नोटिस दिया है। कई बार अवैध प्लाटिंग के चक्कर में पड़कर लोगों को परेशानी होती है। वर्तमान में अवैध तरीके से हुए रजिस्ट्री को भी रोकने व निरस्त कर उस खसरे में प्लाटिंग बंद करवाने वार्ड वासियों के साथ रिसाली निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया गया,जिस पर उन्हें आयुक्त के द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...