IIT उद्घाटन अवसर पर इंडस्ट्रियल मीट का आयोजन: प्रोफेसर राजीव प्रकाश बोले- लोकल MSME और अन्य इंडस्ट्रीज को हेल्प करने पूरी तरह से तैयार IIT भिलाई… एमएसएमई भी हमेशा सहयोग के लिए तैयार: KK झा

भिलाई। आईआईटी, भिलाई के उद्घाटन अवसर पर आईआईटी ग्रुप के अध्यक्ष वेंकट रमन और डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ एक इंडस्ट्रियल मीट की। इस मीट में लोकल एमएसएमई एवं कुछ बड़े इंडस्ट्रीज के साथ पृथक रूप से विचार विमर्श किया गया। इंडस्ट्रियल मीट को संबोधित करते हुए डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने कहा कि आईआईटी यहां के लोकल एमएसएमई या अन्य इंडस्ट्रीज को हेल्प करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टेक्निकल हो या रिसर्च, मटेरियल टेस्ट हो या अन्य किसी तरह की भी मदद चाहिए सभी के लिए आईआईटी तैयार है।

राज्य शासन द्वारा हाल ही में दुर्ग जिले में आईटी एंड रिसर्च पार्क खोलने की घोषणा की गई है जो “आईटेक पार्क” नाम से जाना जाएगा। कोई इंडस्ट्रीज स्टार्टअप योजना के तहत या अपना स्वयं का प्रोडक्ट बना एक्सपोर्ट करना चाहते हैं तो उन्हें अपना ऑफिस यहां खोलने की सुविधा दी जाएगी। इस तरह के पार्क देश में जहां भी हैं वहां इंडस्ट्रीज का भारी विकास हुआ है।उन्होंने कहा कि एमएसएमई इंडस्ट्रीज या अन्य इंडस्ट्रीज को मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

एमएसएमई जिला उद्योग संघ, दुर्ग के अध्यक्ष के.के. झा ने इस अवसर पर कहा कि भिलाई दुर्ग में जितने भी एमएसएमई यूनिट हैं वे हर तरह के प्रोडक्ट बनाते हैं। जैसे रिफ्रैक्टरीज, केबल्स, स्टील फोर्जिग, स्टील कास्टिंग,क्रिटिकल मशीनिंग, हेवी फैब्रिकेशन, विभिन्न तरह के राइस, पेंट,मिनरल वाटर, लकड़ी के प्रोडक्ट, इलेक्ट्रिक सामान। श्री झा ने कहा कि टेस्टिंग की सुविधा कुछ इंडस्ट्रीज के पास ही है अधिकांश के पास नहीं है। ऐसे में हमें आईआईटी की जरूरत पड़ती है हम आशा करते हैं कि हमें जो भी जरूरत होगी आईआईटी मदद करेगी।

झा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे यहां आईआईटी जैसे संस्थान आ गए हैं। आप खुले दिल से मदद देने की बात कह रहे हैं, इसके लिए आपका साधुवाद। हम विश्वास दिलाते हैं की आईआईटी को भी जहां हमारे सपोर्ट की जरूरत होगी हम हमेशा आगे रहेंगे। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत बड़ी सौगात हमारे भिलाई को दिया है।

इंडस्ट्रियल मीट को उद्योगपति विजय गुप्ता, अरविंद जैन, मनीष गुप्ता, ए एन सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आईटी फील्ड के एक्सपर्ट, आईआईटी भिलाई के एक्सपर्ट आदि ने भाग लिया। एमएसएमई की तरफ से अध्यक्ष के के झा, अरविंदर सिंह खुराना, एस स्वामीनाथन, चरणजीत सिंह खुराना, मयूर कोरजा श्री भगवान अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राइस एक्सपर्ट राजीव जैन, विवेक झा, संदीप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...