CG – BJP सांसद को धमकी भरा कॉल: दूसरे देश से आया फोन, बोला – “दो दिन के भीतर तुम्हारे पिता को उठा लेंगे”, सांसद ने SP को भेजी शिकायत

BJP सांसद को धमकी भरा कॉल

रायपुर। राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय को धमकी मिली है। ये धमकी विदेशी नंबर से कॉल करके दी गई, जिसकी शिकायत सांसद ने एसपी से की है। सांसद संतोष पांडेय ने एसपी को पत्र लिखकर मामले की जांच का अनुरोध किया है। एसपी को भेजे शिकायत में संतोष पांडेय ने लिखा है कि उनकी पत्नी के मोबाइल पर +92 नंबर से फोन आया था। दरअसल, आरोपी ने सांसद संतोष पांडेय की पत्नी को कॉल किया था। सांसद के पुत्र ने जब ये कॉल उठाया तो आरोपी ने कहा कि दो दिनों में सांसद पिता को उठा लिया जाएगा। इसकी शिकायत सांसद ने कबीरधाम एसपी से की है। सांसद ने कहा कि फोन पर आये धमकी से उनका परिवार काफी चिंतित है। सांसद ने व्हाट्सएप कॉल का सक्रीन शॉट भी पुलिस को शेयर किया है।

नीचे देखें शिकायत पत्र-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...