बीजापुर IED ब्लास्ट में भिलाई का लाल शहीद: सर्चिंग में निकली थी CAF की टीम, आईईडी की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल शहीद

बीजापुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक CAF जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम राम आशीष यादव बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मिरतुर थाना क्षेत्र के सुरक्षा बल कैंप बेचापाल से सीएएफ की टीम एरिया सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान गांडोकलपारा से कुतुलपारा की और सर्चिंग की जा रही थी, तभी बेचापाल पदमारा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में एक जवान आ गया और जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में कैंप बेचापाल में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आशीष शहीद हो गए। इस घटना के बाद मौके पर सर्चिंग की जा रही है।

शहीद जवान भिलाई के सेक्टर – 2 का रहने वाला था। वे बीजापुर में प्रधान आरक्षक के पद पर सेवारत थे। इस दुखद घटना पर समाज के लोगों ने दुःख व्यक्त किया है। शहीद जवान के पार्थिव शव को जिला मुख्यालय लाया गया है। दरअसल, नक्सल प्रभावित इलाके बेचापाल के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जवान सड़क निर्माण काम की सुरक्षा के लिए निकले थे। इसी दौरान प्रेशर IED की चपेट में जवान का पैर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। जवान को गंभीर चोट आई। मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...