संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी घोषणा: आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी पुरस्कार, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को विनयांजलि देने उमड़ा सर्व समाज

रायपुर। राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज को आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में विनयांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री ने आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर जल्द ही पुरस्कार की स्थापना, विद्यापीठ और आदर्श गौशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत और पुरेंद्र मिश्रा सहित सर्वसमाज प्रमुखों द्वारा आचार्य श्री को विनयांजलि दी गई।

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज द्वारा सदैव ही आत्म कल्याण एवं जनकल्याण का संदेश दिया गया । वह ऐसे संत थे जिन्होंने अपने धर्मचर्या हेतु छत्तीसगढ़ को काफी पसंद किया। उन्होंने यहां तीर्थ क्षेत्र का निर्माण कराया एवं अपनी अंतिम समाधि के लिए भी छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ को स्थान दिया। गौरतलब है कि राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का संल्लेखना समाधि विगत दिनों छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ स्थल की पावन भूमि पर हुई थी। कार्यक्रम में दलेर सिंह, प्रेम चंद, फादर सेबेस्टियन, मोबिन खान, ब्रह्मकुमारी सुषमा दीदी, गुरु युधिस्ठिर लाल ने आचार्य श्री को विनयांजलि दी। इस मौके पर आचार्य श्री के जीवन पर आधारित चलचित्र का भी प्रदर्शन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...