छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा गौठान में भ्रष्टाचार का मुद्दा: विधायक चंद्राकर के सवाल पर मंत्री अग्रवाल ने दिया जवाब… पैरादान परिवहन और गोबर खरीदी की जांच का ऐलान

रायपुर। गौठान में हुए पैरादान परिवहन भुगतान की गड़बड़ी की प्रश्न एवं संदर्भ समिति से जांच करायी जायेगी। पंचायत मंत्री की अनुपस्थिति में जवाब देते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में जांच की घोषणा की। अजय चंद्राकर ने अपने सवाल में सरकार से जानना चाहा कि पैरादान के लिए जो परिवहन किया गया, आखिरकार उसका भुगतान किस तरह से किया गया। पैरा परिवहन किस दर से किया गया। किस वाहन से किया गया और परिवहन का दर किस आधार पर निर्धारित किया गया। साथ ही अजय चंद्राकर ने पैदादान के भुगतान के मद की भी जानकारी जानकारी मांगी। प्रश्न संदर्भ समिति कोंडागांव में भी गोबर खरीदी मामले की जांच की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि, इस मामले पर BJP विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि, क्या पैरे का परिवहन हो सकता है? जिसका जवाब देते हुए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पैरा दान पहले से मिला था, लेकिन परिवहन के लिए राशि खर्च करने का प्रावधान है।

अजय चंद्राकर ने कहा कि, वित्त आयोग की राशि गोठानों को क्यों दी जा रही है। अगर नहीं तो 53 करोड़ की राशि किसलिए खर्च की गई है। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 14वें और 15वें वित्त आयोग से राशि दी गई है। सभी जिलों में सभी गौठानों को राशि दी गई है। इसके बाद अजय चंद्राकर ने बताया कि, वित्त आयोग की राशि से परिवहन नहीं किया जा सकता है। ये राशि पंचायतों के रखरखाव के लिए है।

विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में कहा कि, विधायकों की समिति से जांच कराई जाए। जिसके बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बोला कि, इस मामले में अजय चंद्राकर को भ्रष्टाचार की आशंका है। हालांकि हम प्रश्न संदर्भ समिति के जरिए मामले की जांच करवा रहे हैं।

प्रश्नकाल के दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल घोषणा करते हुए कहा कि, गोधन न्याय योजना के तहत पैरादान और परिवहन की जांच होगी। प्रश्न संदर्भ समिति कोंडागांव में भी गोबर खरीदी मामले की जांच की जाएगी। भाजपा विधायक लता उसेंडी ने गोबर खरीदी का मामला उठाया, जिस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, प्रश्न संदर्भ समिति दोनों मामलों की जांच करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...