CG – स्कूल के प्राचार्य की मौत: घर के अंदर बने सीढ़ी की रेलिंग में लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

स्कूल के प्राचार्य की मौत

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है। यहां एक शासकीय स्कूल के प्राचार्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राचार्य का नाम उत्तम कुमार वारे हैं। घटना जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आईबी रेस्ट हाउस के पीछे विद्यानगर की है। प्राचार्य ने घर के अंदर बने सीढ़ी की रेलिंग में फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजव दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृत प्राचार्य उत्तम कुमार वारे की तबीयत पिछले महीने से खराब चल रही थी। पत्नी ने बताया कि तबीयत की वजह से उत्तम वारे को बिलासपुर के अपोलो में भर्ती कराया था। 26 फरवरी को अपोलो में भर्ती कराये जाने के बाद उन्हें 29 फरवरी को हास्पीटल से डिस्चार्ज हुए थे।

हास्पीटल से लौटने के बाद से ही वो परेशान चल रहे थे। रात को खाना खाने के बाद रात को हर कोई सोने चला गया। सुबह जब मृतक के छोटे भाई उठे तो प्राचार्य फांसी पर लटके हुए मिला। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...

CG News : शिक्षिका ने की सुसाइड, कमरे में...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवा शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...