छत्तीसगढ़ में फिर से सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर: बस्तर फाइटर्स का जवान शहीद… एक नक्सली भी ढेर, सर्चिंग पर निकली थी टीम

कांकेर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। कांकेर जिले के हिदूर में रविवार को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स का एक जवान वीर गति को प्राप्त हो गया। खबर मिली है कि, जवानों की जवाबी फायरिंग में एक वर्दीधारी नक्सली भी मारा गया है। इसके पास से Ak-47 गन बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि, जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। उसी दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। ये मुठभेड़ छोटे बेठिया थाना क्षेत्र की है।

पखांजूर निवासी जवान शहीद
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को हिदूर के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों को कांकेर रवाना किया गया। सर्चिंग के दौरान हिदूर के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बस्तर फाइटर्स का जवान आरक्षक रमेश कुरेठी निवासी संगम, पखांजूर शहीद हो गया। मुठभेड़ में सर्चिंग के दौरान एक नक्सली मारा गया है, जिसका शव भी बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्चिंग अभियान जारी है।

ASP ने की पुष्टि
कांकेर एएसपी अविनाश ठाकुर ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया की नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर BSF, DRG और जिला पुलिस की संयुक्त टीम हिदूर के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। यह मुठभेड़ एक घंटे से ज्यादा चली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...