भाजपा के लाभार्थी सम्पर्क अभियान को मिल रहा पॉजिटिव रिस्पॉन्स: योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने BJP मंडल अध्यक्ष तिलक ने अपने टीम में की सदस्यों की नियुक्ति

विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया है। मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है साथ ही हितग्राही इसका लाभ भी ले रहे है। इन योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से उनके द्वारा लिए गए योजनाओं के लाभ की प्रतिक्रिया जानने हेतु भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन किया जा रहा है l इस अभियान का उद्देश लाभार्थियों से संपर्क कर उनके द्वरा प्राप्त योजना की प्रतिक्रिया जानना है l

इस अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल,जिला-भिलाई के अध्यक्ष तिलक राज यादव द्वरा पश्चिम मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान हेतु संयोजक बी पद्मनाभन (उपाध्यक्ष पश्चिम मंडल), सहसंयोजक सईदा परवीन (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) सहसंयोजक गोल्डी सोनी (महामंत्री, पश्चिम मंडल) नियुक किया गया l पश्चिम मंडल के कार्य क्षेत्र में आने वाले समस्त 52 बूथों पर लाभार्थियों से संपर्क हेतु टोली सदस्यों की भी नियुक्ति की गयी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...