CG – 24 घंटे में दो महिलाओं की हत्या: कपड़ा धोने से किया मना, तो पति ने कैंची से गले पर वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट… पुलिसकर्मी की बीवी का गला काटकर मर्डर

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे में दो महिलाओं की हत्या की वारदात सामने आई है। जहां विधानसभा इलाके में पुलिसकर्मी की पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं खरोरा इलाके में कपड़ा धोने से मना करने पर पति ने पत्नी गले पर कैंची से वार कर दिया। हमले घायल महिला को पड़ोसियों अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक तीजन बाई देवांगन (34) का पति यज्ञबल देवांगन से आए दिन विवाद होता रहता था। सुबह पति बोला कि तुम कपड़े धो दो तो तीजन बोली मैं कपड़ा धोने यहां नहीं आई हूं, जिसको कपड़ा धोना हो खुद धो ले। इस बात से पति को तेज गुस्सा आ गया। उसने घर पर रखे कैंची से उसके गले में मार दिया, जिससे कैंची गले में धंस गई। लहूलुहान पत्नी को पड़ोसियों ने CSC खरोरा में भर्ती कराया था।

बताया जा रहा है कि तीजन बाई आरोपी की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी सरस्वती की 2019 में लीवर की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद इसे 2020 में उसने तीजन से शादी की थी। दूसरी पत्नी से एक लड़का भी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता है। वहीं तीजन घर पर ही पेटीकोट कढ़ाई बुनाई का काम करती थीं। खरोरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि अपराध पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं रायपुर के विधानसभा इलाके में हुई थी यहां किसी अज्ञात हत्यारे ने पुलिसकर्मी की पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना का खुलासा भी बुधवार को हुआ। जानकारी के मुताबिक, महिला जॉली सिंह का पति शिशुपाल सिंह सुकमा में पदस्थ है। वह डॉग हैंडलर का काम करता है। उसकी पत्नी रायपुर के आमासिवनी की पुलिस कॉलोनी में रहती थी। बुधवार को शिशुपाल ने अपनी पत्नी को कॉल किया, लेकिन वो कॉल रिसीव नहीं कर रही थी।

इसके बाद शिशुपाल ने पड़ोसियों को फोन कर घर जाने के लिए कहा। पड़ोसियों ने घर जाकर देखा, तो बाहर से ताला लगा हुआ मिला। विधानसभा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी, तो महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली।

पुलिस ने बताया कि धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या हुई है। लाश के आसपास खून भी फैला हुआ है। आरोपी ने फरार होने से पहले घर के दरवाजे पर बाहर से ताला भी लगा दिया। उधर, पति शिशुपाल रायपुर के लिए रवाना हो गया है। पुलिस ने कहा कि पति और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने महिला का गला काटने के बाद लाश को घर के अंदर घसीटा भी है। पुलिस को हॉल से लेकर बेडरूम के बीच फर्श पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस को मौके से कैंची जैसी धारदार चीज भी मिली है। आशंका है कि इसी से महिला पर वार किया गया होगा। पुलिस आसपास मौजूद CCTV कैमरों को खंगाल रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : नाबालिग बेटी से पिता ने किया...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास...

GST पदोन्नति परीक्षा में अनियमितता के आरोप, ननकीराम कंवर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने GST विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित पदोन्नति परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर...

भिलाई में CBI की दबिश : पीपी यार्ड में...

दुर्ग/भिलाई। रायपुर रेल मंडल के भिलाई-चरोदा स्थित पीपी यार्ड में गुरुवार देर शाम सीबीआई की टीम ने दबिश दी। सीबीआई अधिकारियों ने रेलवे के...

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...