भिलाई में शिवमहापुराण के पांचवें दिन कथावाचिका ने बेटी की शादी में धयान देने वाली बातें बताई, कहा- बेटी का विवाह समान कुल, जाती और… कृष्ण झांकी भी; शिव शक्ति सेवा समिति ने अथितियों का किया सम्मान

भिलाई। भिलाई के कैम्प-1 शिव संतोषी मंदिर, तीन दर्शन मंदिर में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा शिवमहापुराण कथा के आयोजन में आए दिन जिले के बड़े जनप्रतिनिधि और दूर-दूर से लोग राष्ट्रिय कथावाचिका आराध्या शर्मा जी को सुनने आ रहे है। कथा के पांचवे दिन मंगलवार को भी भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रिय कथावाचिका किशोरी आराध्या शर्मा ने पांचवे दिन की कथा में बेटी की शादी की बात कही। उन्होंने कहा कि, घर में बेटी का विवाह समान कुल, जाती, धर्म, देखकर ही करना चाहिए कभी भी इसका अंतर न हो वरना वर्ण शंकर संतान की प्राप्ति से कुल का नाश होता है। पितरों को दोष लगता है। इसके साथ ही कथावाचिका द्वारा बाबा की अद्भुत बारात का वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि, गृहस्थ जीवन में विवाह का बड़ा महत्व है कबीर दास जी ने विवाह को धर्म संगत बताया है एवं शंकर-पारवती का विवाह इसी धर्म की धुरी है। जिसे सारा भारतवर्ष मानता है। कथा में कृष्ण भगवन की भी झांकी प्रदर्शित की गई। कथा में मुख्य अतिथि क्षितिज चंद्राकर, बाबे, अमित श्रीवास्तव, बाला, तामेश्वर सिन्हा, शोनल ग्वाला का शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।

शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि, इस वर्ष शिवमहापुराण में कैम्प वासियों के साथ-साथ जिले के कोने-कोने से शिव भक्त कथा सुनने यहां आ रहे है। जो हमारे लिए सौभगाय की बात है और यही चीज हमारे आयोजन को सफल बना रहा है। समिति द्वारा 29 फरवरी को डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसके पश्चात 1 मार्च से 7 मार्च तक राष्ट्रिय कथा वाचिका किशोरी आराध्या शर्मा के द्वारा शिव महापुराण की शुरुआत हुई।

जायसवाल ने कहा कि, मार्च को कथा का पांचवा दिन था। 7 मार्च को हवन एवं महाआरती का आयोजन रखा गया है। 8 मार्च को सुबह 8 बजे शिवा जी का रुद्राभिषेक और शाम 3 बजे से बाबा महाकाल जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। जो पिछले साल से भी अधिक भव्य होगा। इसके पश्चात 10 मार्च रविवार को महाभंडारा के साथ आयोजन समाप्त होगा। मैं सभी भक्तजनों से आग्रह करता हूँ की बड़ी संख्या में अब्ब सभी शामिल होए और हमारे इस आयोजन को सफल बनाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...