CG – फर्जी धान खरीदी मामले में बड़ी कार्रवाई: समिति प्रबन्धक एवं प्रभारी पर एफआईआर दर्ज

फर्जी धान खरीदी मामले में बड़ी कार्रवाई

रायपुर। सरगुजा जिला प्रशासन की टीम द्वारा विकासखंड लखनपुर के धान खरीदी केंद्र अमलभिट्ठी में धान खरीदी हेर-फेर के मामले में कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में पुलिस ने मामले की पुष्टि पर समिति प्रबंधक एवं प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि उक्त धान खरीदी केंद्र में गत 19 जनवरी को 1957.60 क्विंटल फर्जी धान खरीदी कर कुल 42 लाख 73 हजार 440 रुपये की शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाने का मामला संज्ञान में आया था। जिसमें जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी द्वारा समिति प्रबन्धक जैनेन्द्र प्रसाद राजवाड़े एवं धान खरीदी प्रभारी सह डाटा एंट्री ऑपरेटर शैलेन्द्र राजवाड़े से पूछताछ की गई थी। अब मामले की पुष्टि होने पर इनके विरुद्ध थाना दरिमा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...

BSP से स्क्रैप चोरी मामले की CBI करेगी जांच,...

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगी। लगातार केंद्रीय जांच की मांग...

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...