बिग ब्रेकिंग: भिलाई में भी अपराधियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर; मर्डर में नाम आने के बाद भाजयुमो जिला महामंत्री की दुकान पर चला बुलडोजर…देखिए ग्राउंड जीरो की तस्वीरें

भिलाई। भिलाई में शनिवार की देर रात हत्या हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने भारी भरकम हथियारों का उपयोग किया। बेसबॉल, हॉकी स्टीक से लेकर कई हथियार यूज किए हैं।

वहीं आज उत्तरप्रदेश की तर्ज पर भिलाई में भी आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया है। भाजपा के जिला मंत्री लोकेश पांडेय की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। रामनगर रोड स्थित तीन फ्लेक्स प्रिंटिंग की दुकानों पर बुलडोजर चला।

उल्लेखनीय है कि रंजीत नामक युवक की हत्या में पुलिस ने लोकेश पांडेय को आरोपी बनाया है। हत्या के बाद से लोकेश पांडेय फरार चल रहा है। राज्य शासन के आदेश के बाद अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए प्रदेश में पहली बार आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है। कुल 11 लोग युवक के साथ मारपीट करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए थे।

क्या हुआ था रात में…
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि, जोश इब्राहिम उर्फ सोना, टिंपू उर्फ अमन भारती, पिंटू सिंह, अपने साथियों के साथ रंजीत सिंह को इतना मारा की उसकी मौत हो गई।

इसके बाद वह लोग रंजीत को सुपेला अस्पताल के पास फेंक कर चले गए। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। तीन हिरासत में है।

सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि, साईं नगर निवासी रंजीत सिंह (20 वर्ष) बीती देर रात 12 बजे अपने दो दोस्तों के साथ साईं नगर में मंदिर के पास बैठा था। इसी दौरान 5 लोग फार्च्यूनर कार से वहां पहुंचे और उनके ऊपर हमला कर दिया। हमला करने वालों में कुछ रसूखदार भी हैं। यह प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है।

बदमाशों को हमला करता देख रंजीत के दो दोस्त वहां से भाग गए। इसके बाद इन लोगों ने रंजीत को पकड़ लिया। इसके बाद बेसबॉल और चाकू से इतना मारा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने रंजीत के शव को गाड़ी में डाला और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के सामने फेंक कर फरार हो गए।

19 जून की रात 2.30 बजे तक आरोपियों का लोकेशन राजनांदगांव बताया। इसके बाद सभी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। छावनी पुलिस ने सोना उर्फ जोश इब्राहिम, टिंकू उर्फ गणेश्वर भारती, टिंकू उर्फ निखिल व दो अन्य के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सभी आरोपियों का है क्रिमनल रिकार्ड
पुलिस के मुताबिक मृतक रंजीत सिंह और आरोपी सोना उर्फ जोश इब्राहिम, टिंकू उर्फ गणेश्वर भारती, टिंकू उर्फ निखिल और भाजपा नेता का कई थानों में क्रिमनल रिकार्ड है। इन दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। कुछ दिन पहले भी भाजपा नेता ने रंजीत को जान से मारने की धमकी दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...