दुर्ग में मोबाइल टॉवर के विरोध में हंगामा, सैकड़ों लोगों ने घेरा, MLA को किया फोन; जानिए मामला

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर 41 में घनी आबादी क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाने के कार्य के खिलाफ वहां के पार्षद एवं स्थानीय लोगों का विरोध देखने को मिल रहा है। इसे लेकर शनिवार रात हंगामा हो गया। सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव को भी कॉल लगाया। वार्ड पार्षद हामिद खोखर ने बताया कि, हमारे वार्ड नं. 41 केलाबाड़ी स्थित मितान चौके पास में अवैध तरीके से मोबाईल टॉवर लगाने का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। चूँकि यह जग अत्यधिक घनी आबादी क्षेत्र है, जिसके चलते बहुत सी समस्याएँ मोबाईल टॉवर के रेडिएशन से होग तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से नुकसान होगा तथा इससे हमारेआस-पास के पर्यावरण और छोट-छोटे जीव जन्तु एवं पशु पक्षियों को प्रभाव पड़ेगा। चूँकि घनी आबादी क्षेत्र होने के वजह से तथा पूर्व में कुछ वर्ष पहले इसके ठीक 200 मीटर आगे में पहले से एक और टॉवर लगा हुआ है। जिसकी समस्या को देखते हुए वर्तमान में यदि नया टॉवर इसी के नजदीकी जगह पर लगाया गया तो बहुत-सी समस्याओं वार्डवासी तथा अन्य जीव जन्तुओं एवं पशु पक्षी को होगी। मोबाईल टॉवर को रेडिएशन बहुत हानिकारक है। पार्षद ने क्षेत्र के रहवासियों की ओर से 26 फरवरी को दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निवेदन किया था कि उक्त स्थल पर मोबाईल टॉवर निर्माण का कार्य रूकवाया जाये तथा उक्त घनी आबादी वाली स्थान पर अवैध तरीके से टॉवर लगाने वाली कम्पनी एवं संलिप्त लोगो के ऊपर उचित से उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...