CM साय के सख्त तेवर: कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में बोले – लापरवाही बर्दाश्त नहीं, करप्शन पर हो सख्त कार्रवाई, अपराधियों में हो पुलिस का डर

CM साय के सख्त तेवर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस ली। कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि, अपराधियों में पुलिस का भय होना चाहिए। गुंडागर्दी ना हो ये एसपी सुनिश्चित करें। वहीं उन्होंने डीएमएफ के दुरपयोग पर भी सख्त तेवर दिखाए।

कलेक्टर्स-एसपी कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने साफ कहा कि, किसानों को बेवजह दफ्तरों के चक्कर न लगवाएं। राजस्व के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें। श्री साय ने कहा कि, किसी भी जिले से भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।

सीएम साय ने कहा कि, कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था आपको तत्काल बदलनी होगी। पुलिस और प्रशासन के कामों पर मैं स्वयं नजर रख रहा हूं। उन्होंने कहा कि, कलेक्टर्स- एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नागरिकों के काम समय सीमा में होने चाहिए, यह सुनिश्चित किया जाए।

डीएमएफ राशि के खर्च पर भी सीएम के तल्ख तेवर दिखाए। डीएमएफ का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए। पहले डीएमएफ का बहुत दुरुपयोग हुआ है, डीएमएफ का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि, कलेक्टर्स- एसपी की तरीफ जनता के द्वारा शासन तक पहुंचनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...