पीरामल स्वास्थ्य ने परंपरागत वैद्य के लिए किया सम्मान समारोह का आयोजन: मंत्री रामविचार नेताम रहे चीफ गेस्ट… 29 वैद्य को वितरित किए गए सर्टिफिकेट

रायपुर। पीरामल स्वास्थ्य ने परंपरागत वैद्य के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कुशल परम्परागत सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओ का स्वैछिक प्रमाणन योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। रायपुर में सम्मान कार्यक्रम में कांकेर, धमतरी, जशपुर और सरगुजा से 29 उपचारकर्ता शामिल हुए। मंत्री रामविचार नेताम ने भाग लेने वाले चिकित्सकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री ने संबंधित जिलों और आदिवासियों की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने में उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पीरामल स्वास्थ्य और पूरे ट्रेडिशनल हीलर के प्रयास की सराहना की। अपने भाषण में उन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए सभी के अच्छे कार्यों के बारे में बताया। उन्हें प्रमाण पत्र देते हुए वे काफी खुशी भी हुए कि वे लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस कार्यक्रम मे QCI के द्वारा चिन्हित में संस्था CTTC एवं TDU से मौजूद रही। पिरामल स्वास्त्य से रुपेश सिंह, वैभवी टेलर, डॉ. अभिषेक, डॉ नायक, फैजल, दिग्विजय, स्मिता, सूरज व अन्य पिरामल के लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...