विधायक रिकेश सेन की एक कॉल पर दौड़ पड़े अधिकारी: बच्ची ने फोनकर MLA से की थी जर्जर रोड की शिकायत… कायाकल्प शुरू; देखिए VIDEO

भिलाई। आज सुबह स्कूल जा रही बच्ची दिव्या ने विधायक रिकेश सेन को फोन कर शकुंतला विद्यालय की रोड दुरूस्त करवाने की मांग रखते हुए बताया कि इस जर्जर सड़क पर अनियंत्रित हो वह गिर पड़ी, हालांकि उसे चोट नहीं आई मगर स्कूल जाने वाली इस सड़क को बनवाना जरूरी है। आज मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बच्ची के इस निवेदन पर तत्काल भिलाई निगम के जोन अधिकारी को फोन कर तत्काल रोड की मरम्मत शुरू करने निर्देश दिया।

देखिए VIDEO :-

सेन ने यह भी बताया कि संभवतः आज शाम तक आदर्श आचार संहिता लागू हो रही है इसके पहले ही यह सड़क संधारण कार्य अवश्य पूरा कर लें। फिर क्या विधायक के निर्देश पर तत्काल अधिकारी शकुंतला विद्यालय की इस सड़क पर पहुंचे और 1 बजे से सड़क क्लिनिंग वर्क शुरू कर दिया गया। अतिरिक्त मैन पावर लगा कर जल्द ही इस रोड के कायाकल्प का प्रयास तेज हो चला है।

विधायक रिकेश सेन ने अधिकारियों को पुनः फोन कर तत्काल कार्य प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि हजारों बच्चे इस मार्ग से आना-जाना करते हैं। जनहित में इस सड़क का समय पर संधारण हो जाना था मगर इच्छाशक्ति के अभाव में अधिकारी मांग पत्र का इंतजार करते हैं। बेहतर होगा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की शिकायत से पहले ही संज्ञान में लेकर जनहित के ऐसे कार्यों को अवश्य पूरा कर लें। श्री सेन ने बताया कि 23 मार्च को मध्यप्रदेश, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान दौरे से लौटते ही वो स्वयं सड़क का संधारण कार्य का निरीक्षण करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...