भिलाई में बनी छत्तीसगढ़ की सब जूनियर जिम्नास्टिक टीम… राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेगी पार्टिसिपेट… इन खिलाड़ियों को मिला मौका, दिखाएंगे दमखम

भिलाई। जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में सब जूनियर जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 22 मार्च तक प्रयागराज में होने जा रहा है। छत्तीसगढ स्पोर्टस जिम्नास्टिक एसोसिएशन द्वारा कुछ दिन पहले सलेक्शन का ट्रायल स्मृतिनगर मंगल भवन में रखा गया था। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ जिम्नास्टिक टीम का चयन किया गया। चयनित टीम राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।

जिन खिलाड़ियों का सलेक्शन हुआ –

14 वर्ष बालक वर्ग –
ज़ी.तनिष्क , जे.आदर्श , भूपेन्द्र भारती, प्रथम गोयल, आर्यन मोरया

12 वर्ष बालक वर्ग –
डी. मोहित, अनिरुद्ध प्रजापति , जी अलवीन , के दया निकेतन

12 वर्ष बलिका वर्ग –
सोनाक्षी , एस.भाव्या , सानविका शर्मा, एन. पावनी

टीम कोच के रूप में – नयन सोनी और रेशमा साहू

चयन प्रक्रिया में एसोसिएशन के टेक्निकल कमेटी के सदस्य
मो. ताजुद्दीन, दीपक खोब्रोगड़े, मुकेश तिवारी , शत्रुधन स्वाई एवं अन्य उपस्थित थे। पदधाकारियों ने टीम के सदस्यों , एवं खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाईयां दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...