भिलाई के CA ब्रांच ने GST संबंधी स्टडी सर्किल का किया आयोजन… सीए चिनय सोलंकी रहे मुख्य वक्ता, विभिन्न कॉम्प्लीकेशंस और सोल्यूशन पर की चर्चा

भिलाई। भिलाई सीए ब्रांच द्वारा जीएसटी संबंधी एक स्टडी सर्किल का आयोजन आज सीए भवन सिविक सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए चिनय सोलंकी उपस्थित रहे। जिन्होंने जीएसटी की विभिन्न जटिलताओं एवं समाधान संबंधी प्रमुख बिंदुओं एवं 10 मिनट में एमएस एक्सेल के माध्यम से जीएसटी के समाधान से उपस्थितजनों को अवगत कराया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीए चिनय सोलंकी ने पावर क्वेरी का इस्तेमाल कर जीएसटी संबंधी समस्याओं का निवारण आसानी से कियाा जा सकता है। इस संबंध में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। सीए ब्रांच के नवनियुक्त चेयरमेन सीए राहुल बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी के 2बी और बुक्स में असंतुलन होने पर इस समस्या का समाधान होना बहुत जरूरी होता है। इसके निवारण में भी समय लगता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रांच के सचिव सीए अंकेश सिन्हा, सीए बी विश्वनाथ, सीए नवनीत जैन सहित 100 से अधिक सदस्य एवं छात्र उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...