कलेक्टर सिंह ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश, बोले – निर्वाचन कार्य ड्यूटी पर लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए उपयुक्त सुविधा का रखे ध्यान

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने आज सेजबहार स्थित शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सेजबहार रायपुर और बीटीआई मैदान शंकर नगर स्थित शासकीय स्कूल में लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने चुनाव सामग्री के वितरण के लिए बनाई गई व्यवस्था का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट के संबंध में सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। जिन अधिकारियों कर्मचारियों को डाक मतपत्र दिया जाना है, उनकी अंतिम सूची बना ली जाए और समय सीमा के भीतर वितरण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि सेकंड रेंडमाइजेशन, कमिसनिंग, डाक मतपत्रों के वितरण और वोटर स्लीप के संबंध में टाइम टेबल बना कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डॉ सिंह ने कहा कि जहां मतगणना होनी है वहीं पर ईवीएम की कमिशनिंग भी की जानी है। इस संबंध में उपयुक्त इंतजाम किए जाएं।

पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सेजबहार के रास्ते यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करें। यथास्थान सीसीटीव्ही भी लगाएं। जिन अधिकारियों कर्मचारियों को डाक मतपत्र दिया जाना है, उनकी अंतिम सूची बना ली जाए और समय सीमा के भीतर वितरण किया जाए। उनके लिए शुद्ध पेयजल एवं महिला पुरुष के लिए पृथक पृथक शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित कर लिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि यह ध्यान रखें कि ड्यूटी में आए कर्मचारियों को यथासंभव सुविधा मिले एवं कोई तकलीफ ना हो। पोस्टल बैलेट के संबंध में सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। एसपी संतोष सिंह ने कहा कि स्ट्रांग रूम में तीन स्तर की बेरिकेंडिग की जानी है यह अच्छी तरीके से की जाए ताकि निर्वाचन कार्य सुचारु सरूप से सम्पन्न हो। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा। साथ ही सामाग्री वितरण सहित अन्य निर्वाचन कार्य के समय स्ट्रांग रूम के आसपास के मार्गों में यातायात सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि बलौदाबाज़ार विधानसभा के लिए सामग्री वितरण केंद्र सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय तिल्दा और धरसींवा विधानसभा क्रमांक 47, रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा क्रमांक 49, रायपुर उत्तर विधानसभा क्रमांक 50 को सामग्री वितरण बी टी आई शंकर नगर से किया जायेगा। साथ ही रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्रमांक 51, आरंग विधानसभा क्रमांक 52 और अभनपुर विधानसभा क्रमांक 53 के लिए सामग्री वितरण केंद्र शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार होगा। सामग्री वापसी केंद्र बलौदाबाज़ार विधानसभा के लिए कृषि उपज मंडी बलौदाबाज़ार और अन्य सभी विधानसभा क्रमांक 47,48,49, 50,51,52,53 के लिए शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार होगा। विधानसभा केंद्र बलौदबाजार के किए स्ट्रॉंग रूम कृषि उपज मंडी बलौदबाजार तथा अन्य विधानसभा क्रमांक 47,48,49, 50,51,52,53 के लिए शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, सेजबहार रायपुर होगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...