जशपुर। जशपुर पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस कार्रवाई से जुआरियों के बीच हड़कंप मच गया। पत्थलगांव पुलिस द्वारा ग्राम कटंग जोरखार में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से नगदी रकम कुल 29150 रू. और 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। रेड कार्रवाई में सम्मिलित टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम प्रदाय करने की घोषणा की गई है।

दरहसल थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम कटंगजोरखार क्षेत्र में विगत दिनों से पुलिस को जुआ खेलने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। दिनांक 18.03.2024 को पुनः रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना मुखबीर से प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा तत्काल SDOP ध्रुवेश जायसवाल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव भानुप्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार जगह पर पहुंच कर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे स्थानों पर दबिश दिया गया, रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे कुल 04 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया जाकर उनके कब्जे से जुआ का नगदी रकम कुल 29150 रू. औ52 पत्ती ताश एवं तिरपाल इत्यादि जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी 1-शंकर नागवंशी उम्र 59 साल निवासी बहमा थाना लैलूंगा, 2-जेनामणी यादव उम्र 40 साल निवासी बगईझरिया थाना बागबहार, 3-पदमलोचन यादव उम्र 34 साल निवासी कछार थाना पत्थलगांव, 4-रामप्रसाद राम उम्र 20 साल निवासी पाकरगांव थाना पत्थलगांव का कृत्य धारा 3(2) जुआ एक्ट का पाये जाने से उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण की विवेचना कार्रवाई एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश जायसवाल, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव भानुप्रताप चंद्राकर, स.उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर. 107 अनंत मिरास, आर. 674 शैलेंद्र सिंह, आर. 332 कमलेष्वर वर्मा, आर. 383 आशीषन प्रभात, आर. 748 भवानी लाल, आर. 15 अनिस एक्का, आर. 495 अकबर चौहान, आर. 157 राजकुमार, न.सैनिक 186 भरत गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा कहा गया है कि:- जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी को जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।




