धर्म नगरी रतनपुर पहुंचे बिलासपुर पुलिस कप्तान IPS रजनेश सिंह: थाने का औचक निरीक्षण कर ली सभी व्यवस्थाओं की जानकारी… बदमाशों पर सख्ती और आमजनो को राहत पहुंचाने के निर्देश

बिलासपुर। बिलासपुर के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने रविवार को रतनपुर थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित आधिकारी-कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी रजनेश सिंह ने रतनपुर थाने के औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, जहां अभिलेखों की जानकारी कर रखरखाव के रजिस्टर से कंप्यूटर सिस्टम में रखी जाने वाली सूचनाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार से उनके द्वारा थाने के रजिस्टर, थाने के अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटर की जानकारी ली गई।

एसपी रजनेश सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को दुरुस्त करने को कहा। थाना परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था जांच की। वही अपराधिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद अपराधिक तत्वों पर रोजाना अधिक से अधिक मात्रा में प्रतिबंधात्मक कार्रवाइया की जाए। साथ ही चेकिंग कार्यवाही कर आर्म्स एक्ट के साथ अवैध धन की जब्ती की कार्यवाही भी करे।

बदमाशों के गुंडा रजिस्टर खोलने के अलावा जिला बदर की कार्रवाई के लिए भी जिलाधीश को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश एसपी ने दिए। थाने की व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर संतुष्टि भी जाहिर की। इस दौरान प्रशिक्षु आई पी एस एवं थाना प्रभारी अजय कुमार,उप निरिक्षक कमलेश बंजारे, सहा उप निरीक्षक शिव चंद्रा, मेलाराम कठौतीया, ढोला राम मरकाम प्रधान आरक्षक- सत्य प्रकाश यादव, अली अकबर, गजेन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, कुंवर सिंह, आरक्षक- दीपक मरावी, नंद‌कुमार यादव, अजय सोनी, रामधीर टोप्पो, अविनाश शर्मा, अमित कमल, बसंत मानिकपुरी, महेन्द्र नेताम, संजय खाण्डे, कौशल खुटे, कीर्ति पैकरा, लेखपाल खुसरो, क्रिष्णा बिंझवार, महिला आरक्षक – स्वाति बंजारे अनिषा करयप, उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...